sss

; //]]>

हिमाचल प्रदेश में बनी 6 दवाइयों के सैंपल हुए फेल - Khabar NonStop

pharmaceuticalsहिमाचल प्रदेश में निर्मित दवाओं के सैंपल एक बार फिर फेल साबित हुए है। सैंपल फेल होने से हमारी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की छवि खराब हो रही है। राज्य में बनने वाली 6 दवाइयों की सैंपल जांच में फेल हो गए है।

गुजरात चुनाव के बाद बढ़े सकते हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, होगा 2 रुपये का इजाफा

किस बिमारी की थी दवा

फेल हुए दवाओ के सैंपल में दिल की बीमारी, एंटी बायोटिक, कब्ज हड्डियों व गैस्टिक के लिए बनी छह दवाइयों के सैंपल फेल पाए गए। इन सभी दवाइयों का उत्पादन प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बी.बी.एन. में ही हुआ है। केंद्रीय दवा मानकनियंत्रण संगठन ने देशभर में इस माह ड्रग अलर्ट जारी किया है। उन दवाइयों के पूरे स्टॉक को मार्केट से हटाने के आदेश दिए गए है।

कश्मीर: सड़क दुर्घटना में कंडक्टर की मौत, 10 घायल

37 दवाइयों के सैंपल हुए फेल

देशभर में 37 दवाइयों के सैंपल फेल हो गए है। जिसमें से की 6 दवाइयां हिमाचल में बनी हुई है।  देश में बनने वाली 251 दवाइयों में से 80 दवाइयां हिमाचल में  बनती हैं। मैसर्ज आईओन हैल्थ केयर बद्दी की डूलैक्श का बैच नम्बर टी. 7060302, मैसर्ज हनूकैम मानपुरा बद्दी की अजीथ्रोमयसिन ओरल सस्पैंशन का बैच नम्बर एल. 1624702, मैसर्ज अलाइंस बायोटैक काठा बद्दी की पैंटोप्रेजोल का बैच नम्बर ए.डी.जी. 135, मैसर्ज ओ.ए.सिस. फार्मा लोदीमाजरा नालागढ़ की कैलसिट्स का बैच नम्बर आई.ओ.एल. 161004, मैसर्ज अल्ट्राटैक फार्मास्यूटिकल टिपरा बरोटीवाला की डोटोव 80 का बैच नम्बर यू.एल.टी. 10271 व यूनिसन फार्मास्यूटिकल झाड़माजरी बद्दी की मैटोप्रोलोल के बैच नम्बर यू.एम.एक्स.टी.-09 के सैंपल फेल हो गए हैं।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CfZ3Ml

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop