पुलिस ने व्यापारी से लूटे गये 50 लाख रुपये का किया खुलासा
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से 50 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हाइवे गैंग के 4 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े चालीस लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। परिवादी संतोष कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 15 नवंबर 2017 को आइशर कैंटर गाड़ी से गुडग़ांव से प्लास्टिक का रोल भरकर अलवर के लिए रवाना हुआ था। रात 8:30 बजे शिवाजी पार्क पहुंच गए थे जहां गाड़ी खाली करने के बाद मैं और मेरा साथी चंदन दोनों मोटरसाइकिल से गुटखा कंपनी के मैनेजर के मकान जेल चौराहा पहुंचे जहां जितेंद्र ने हमें एक पैकेट दिया जो दिल्ली निवासी कमल को देने के लिए बोला। उसी पैकेट को लेकर हम गांव जा रहे थे।
अलवर भिवाड़ी मार्ग पर माचा पेट्रोल पंप के सामने एक रिट्ज गाड़ी के चालक ने हमारी गाड़ी के सामने अपनी कार लगा दी और हथियार दिखाकर 50 लाख रुपये का पैकेट मोबाइल और गाड़ी के कागजात दिल्ली छीन कर फरार हो गए। इसके बाद हमने स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस को सूचना दी और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें राजेश , विपिन, पंकज और सुनील शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 40 लाख 50 हजार रुपये, मोबाइल और देशी कट्टा बरामद कर लिए जबकि दो अन्य साथी मुकेश और मृत्युंजय फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। लूट की बाकी राशि इन दोनों के पास बताई गई है।
The post पुलिस ने व्यापारी से लूटे गये 50 लाख रुपये का किया खुलासा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AO5TdS
Comments
Post a Comment