विराट कोहली के 5000 रन पूरे, बने चौथे भारतीय बल्लेबाज
खेल डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं और इसके साथ ही उन्होंने सबसे तेज 16000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने का नया रिकार्ड बना लिया है। भारतीय कप्तान विराट ने यहां फिरोकाशाह कोटला मैदान में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन अपना 25वां रन पूरा करने के साथ ही 63 मैचों में 5000 रन पूरे कर लिये है। वह सबसे तेका 5000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाका बने हैं।
महान ओपनर सुनील गावस्कर ने 5000 रन पूरे करने के लिये 95 पारियां, वीरेंद्र सहवाग ने 99 पारियां और सचिन तेंदुलकर ने 103 पारियां खेली थीं जबकि विराट 105 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे हैं। विराट 5000 रन पूरे करने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सचिन, राहुल द्रविड़, गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण, सौरभ गांगुली, मोहम्मद अकाहरूद्दीन, सहवाग, गुंडप्पा विश्वनाथ, दिलीप वेंगसरकर और कपिल देव को हासिल थी।
The post विराट कोहली के 5000 रन पूरे, बने चौथे भारतीय बल्लेबाज appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BsF5wT
Comments
Post a Comment