पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, दूसरा फरार - Khabar NonStop
सिकन्द्राबाद। सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र में डकैती की वारदात को अंजाम देने आए बदमाशो की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीम ने बराल मार्ग के संतपुरा चौकी के नहर पर बाइक सवार दो बदमाशों को घेर लिया। बाइक को छोड़ झाड़ियों में घुसे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। कई राउंड जवाबी फायरिग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे आनन फानन पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। जिसकी रास्ते मे मौत हो गई। जबकि दूसरे बदमाश की घेराबंदी कर घंटो टीम सर्च करती रही। लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा। मौके से घटनास्थल पर पुलिस ने तंमचे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। पास ही मिले बैग में कागजातों से मृत बदमाश की शिनाख्त सोनू पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम व थाना जवा अलीगढ़ के रूप में हुई। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश 50 हजार का इनामी है। जो पूर्व में जनपद के छतरी थाना क्षेत्र से जेल जा चुका था। लगातार डकैती डाल रहे गेंग का सरगना था।
शादी में फायरिंग होने से बच्ची की मौत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lf5t7I
Comments
Post a Comment