आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल को 50 दिन पूरे, कोई सुनने वाला नहीं - Khabar NonStop
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल को 50 दिन पूरे हो गये हैं। अब उन्होंने आन्दोलन तेज कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तब यह आन्दोलन इसी प्रकार से चलता रहेगा और सरकार से हम अपना अधिकारी मांग रहे है कोई भीख नहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने कहा कि चार हजार रूपये में हम अपने घर का खर्चा कैसे चला सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई, खाने पीने का खर्चा और अन्य खर्चें हम कैसे चार हजार में पूरा करें। कोई फंडा यदि सरकार के पास है तो हमें बताये।
महंगाई और बिजली बिल को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
50 दिन लड़ रहीं अपने हक़ की लड़ाई, कोई सुनने वाला नहीं
बीजेपी भले ही सबका साथ सबका विकास का नारा लगा रही हो या फिर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात करती हो लेकिन स्थिति कुछ और ही है। बुलंदशहर के राजेबाबू पार्क में ये नारे लगा रहीं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां अपने हक की लड़ाई लड़ रही है। इन्हें इस तरह से आन्दोलन करते हुए 50 दिन हो गये हैं। मगर इनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
चुनाव में हार मिलने पर पंचायत कर सुनाया तुगलकी फरमान, एक परिवार का हुक्का पानी बंद
प्रशासन ने दी चेतावनी, रोका वेतन
प्रशासन ने इनको चेतवानी जरूर दे दी है, जिसमें 800 आंगनवाड़ियों का वेतन रोका गया और पांच की सेवा समाप्त करने को कहा है। सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की मांग है कि उन्हें राज्यकर्मचारी घोषित किया जाये और मानदेय 18 हजार रूपये किया जाये।
जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं और दिए कार्रवाई के निर्देश
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AIYlqC
Comments
Post a Comment