एंजेलिना जोली जैसी दिखने के लिए कराई 50 सर्जरी - Khabar NonStop
ईरान। इन दिनों सोशल मीडिया पर ईरान की एक लड़की की फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। उसका दावा है कि अपने रोल मॉडल और हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली के जैसी दिखने के लिए उसने 50 सर्जरियां कराई हैं।
मॉडल का कहना
सहर तबर का कहना है कि वो एंजेलिना जैसी दिखने के लिए कुछ भी कर सकती है। इंस्टाग्राम पर वो अपने मेकओवर की फोटोज भी पोस्ट करती हैं, जिस पर उसके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
तेहरान की रहने वाली 19 साल की सहर तबर ने दावा किया है कि कुछ ही महीनों में उसने 50 सर्जरियां कराई हैं।
उसने अपना 40 किलो वजन मेंटेन करने के लिए डाइटप्लान भी बनाया है, जिससे वह स्लिम दिख सके। डॉक्टर्स इसे सेहत के लिए खतरनाक बता रहे हैं।
सहर तबर ने दोनों गालों पर पियर्सिंग भी करा रखी है। साथ ही, वो नए-नए हेयरकट में भी नजर आती हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jCKslI
Comments
Post a Comment