sss

; //]]>

बलूचिस्तान: चर्च में प्रार्थना के दौरान आत्मघाती हमला, 5 की मौत, दर्जनों घायल - Khabar NonStop

Quetta

क्वेटा। अल जजीरा के समाचार सूत्रों के मुताबिक बलूचिस्तान के क्वेटा शहर में बेथल मेमोरिस्ट मेथोडिस्ट चर्च में रविवार की प्रार्थना के दौरान आत्मघाती हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए और 25 लोग घायल हो गये हैं। बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुग्ती ने चर्च में हमले की पुष्टि की, जो कि शहर के एक उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित है। किसी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सोमालिया की राजधानी में आत्मघाती हमला, 13 पुलिसकर्मियों की मौत

200 से अधिक लोग चर्च में थे मौजूद

जब हमला हुआ तो 200 से अधिक लोग प्रार्थना के लिए चर्च में थे। पाकिस्तान टुडे के मुताबिक बुग्ती ने कहा, “चार आत्मघाती हमलावरों ने चर्च में प्रार्थना के दौरान हमला किया।” एक हमलावर ने चर्च के अंदर एक आत्मघाती विस्फोट किया जबकि सुरक्षा बलों ने चर्च प्रवेश द्वार के पास दूसरे हमलावर को गोली मार दी। उन्होंने कहा, उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान करने के लिए एक ऑपरेशन चल रहा है।

बांग्लादेश में मना 1971 के युद्ध का जश्न, भारतीय सैनिकों का हुआ सम्मान

क्वेटा के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित

क्वेटा के सभी अस्पतालों में हमले के बाद आपातकाल घोषित कर दिया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “सभी डॉक्टर और सहायक कर्मचारी सतर्क रहेंगे और सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल हमले में घायल लोगों को अधिकतम स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए होगा।”

आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए पाक ने 937 वेबसाईट को किया ब्लाक

क्वेटा, पिछले कुछ महीनों से निशाने पर

बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा, पिछले कुछ महीनों में अलगाववादियों द्वारा कई हमलों का लक्ष्य रहा है। नवंबर में, अर्धसैनिक सैनिकों पर हमला करने वाले एक आत्मघाती हमले में कम से कम चार लोग मारे गए और 15 घायल हुए।

आतंकी हाफिज सईद को परवेज मुशर्रफ का समर्थन, लड़ सकते हैं आम चुनाव



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j7CLUF

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop