फिर निर्भया जैसी दरिंदगी 5 साल की बच्ची के साथ - Khabar NonStop
नई दिल्ली/हिसार। 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप की 5वीं बरसी है। मगर इससे पहले जहां हम महिला सुरक्षा की बातें करते हैं। वहीं हिसार में एक ऐसा मामला देखने को मिल रहा है, जो महिला की सुरक्षा के सारे दावों को खोखला साबित करता दिख रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हिसार के उकलाना गांव में एक पांच साल की बच्ची के साथ पहले बलात्कार किया गया। फिर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई।
‘पद्मवती’ प्रतिबंध: 9 दिसंबर को क्षत्रिय नेता करेंगे विरोध प्रदर्शन रैली
डीएसपी जितेंद्र कुमार ने कहा
शनिवार को हुई इस घटना में गंभीर बात यह है कि बच्ची के साथ रेप करने के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी घुसा दी। जिस कारण बच्ची की मौत की हो गई। हिसार के डीएसपी जितेंद्र कुमार ने इस मामले में कहा है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसआईटी का गठन मामले की जांच के लिए किया गया है। लेकिन अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
गहरे जख्म होने से हुई मौत
दैनिक भास्कर में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, अपनी मां और बहन के साथ बच्ची सो रही थी। उसका शव शनिवार सुबह घर से करीब 250 मीटर दूर गली में खून से लथपथ नग्न हालत में मिला। डॉक्टरों के बताया कि, बच्ची के प्राइवेट पार्ट में दो फीट की लकड़ी डाली गई जिस कारण गहरे जख्म हो गए। बच्ची के कंधे, माथे और पीठ पर खरोंचे भी पाई गईं है। और बच्ची को जमीन पर पटका गया है। जिस कारण उसके नाक से खून भी बह रहा था। करनाल के मधुबन स्थित फॉरेंसिक लैब में दुष्कर्म की पुष्टि के लिए सैंपल भेजे हैं।
केस के लिए पैसे नहीं, सीज खाता खुलवाने के लिए लिखा खत:हनीप्रीत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BYlDc6
Comments
Post a Comment