4G डाउनलोड स्पीड में पहले नंबर पर jio, दूसरे स्थान पर vodafone - Khabar NonStop
नई दिल्ली। रिलायंस जियो का दबदबा 4जी प्रौद्योगिकी आधारित इंटरनेट की डाउनलोड स्पीड के लिहाज से कायम है। रिलायंस जियो के नेटवर्क पर सितंबर महीने में औसत डाउनलोड स्पीड 21.9 एमबीपीएस रही। वहीं 3जी प्रौद्योगिकी में इसी दौरान वोडाफोन के नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड सबसे अधिक 2.9 एमबीपीएस आंकी गई। दूरसंचार नियामक ट्राई की वेबसाइट पर जो आंकड़े उपलब्ध हैं उनके अनुसार सितंबर में 4जी इंटरनेट में डाउनलोड स्पीड के हिसाब से पहले नंबर पर रिलायंस जियो रही। इस खंड में लगातार नौंवे महीने कंपनी अव्वल है। और उसके नेटवर्क पर अगस्त में औसत डाउनलोड स्पीड 18.4 एमबीपीएस थी।
Facebook: बच्चों के लिए खास मैसेंजर एप, पैरंटल कंट्रोल का विकल्प भी
आलोच्य महीने में वोडाफोन 4जी नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड के हिसाब से दूसरे स्थान पर रही। उसके नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 8.7 एमबीपीएस है। और 8.6 आइडिया के नेटवर्क पर व यह स्पीड एयरटेल के नेटवर्क पर 7.5 एमबीपीएस रही। हालांकि जियो को छोड़कर आलोच्य महीने में पूर्व महीने की तुलना में बाकी तीनों कंपनियों की औसत डाउनलोड स्पीड घटी।
सैमसंग ने 1 लाख 25 हजार रुपये वाला फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च किया
वोडाफोन के नेटवर्क पर 3जी प्रौद्योगिकी के मामले में सितंबर महीने में औसत डाउनलोड स्पीड 2.9 एमबीपीएस, और 2.5 एमबीपीएस आइडिया के नेटवर्क पर व 2.3 एमबीपीएस एयरटेल के नेटवर्क पर रही।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BCbukk
Comments
Post a Comment