न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 47 रन से शिकस्त दी
खेल डेस्क। न्यूजीलैंड ने कोलिन मुनरो और ग्लेन फिलिप्स के अर्धशतकों की बदौलत आज यहां शुरूआती ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में वेस्टइंडीज को 47 रन से शिकस्त दी। मौजूदा विश्व चैम्पियन को जीत के लिये 188 रन का लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के स्टार सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल 12 रन पर सस्ते में पवेलियन लौट गये जिसके बाद पूरी टीम 19वें ओवर में 140 रन पर सिमट गई।
लेकिन वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लाेस ब्रेथवेट ने कहा कि न्यूजीलैंड को फेंके गये अंतिम ओवर में मिशेल सैंटनर (नाबाद 23) और टिम साउदी (नाबाद 10) ने 25 रन जुटा लिये जिसमें तीन नो बॉल भी शामिल थी जो उन पर भारी पड़ा। न्यूजीलैंड ने 19वें ओवर तक सात विकेट में 162 रन बना चुकी थी। यूजीलैंड के लिये कोलिन मुनरो ने 53 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 56 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
वेस्टइंडीज ने 16 ओवर के बाद 103 रन पर आठ विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद जेरोम टेलर (20) और एशले नर्स (नाबाद 20) की बदौलत 12 गेंद में 28 रन जुटाये लेकिन टीम छह गेंद पहले ही आल आउट हो गयी। सेठ रांस ने 30 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि टिम साउदी ने 36 रन देकर तीन विकेट चटकाये। सीरीज का दूसरा मैच सोमवार को माउंट मौंगानुई में खेला जायेगा।
The post न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 47 रन से शिकस्त दी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2Civ3lT
Comments
Post a Comment