जम्मू-कश्मीर में आया 4.5 तीव्रता का भूकंप - Khabar NonStop
नई दिल्ली। सोमवार तड़के जम्मू-कश्मीर में मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गयी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार तड़के चार बजकर 28 मिनट पर भूकंप आया था। जिसकी गहराई सतह से 33 किलोमीटर थी। फिलहाल भूकंप की वहज से जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। जम्मू-कश्मीर के हिमालय पर्वतों की हालिया भौगोलिक मैपिंग में 2016 में ही कहा गया था कि रिक्टर पैमाने पर आठ या इससे ज्यादा तीव्रता का भीषण भूकंप राज्य में आ सकता है।
“विभाजन और शिक्षा” विषय को लेकर आयोजित हुआ सेमिनार, गणमान्य लोगों ने किया संबोधित
जम्मू-कश्मीर में उन्हें रियासी फॉल्ट के बारे में पता था लेकिन दूसरे सक्रिय ‘फॉल्ट सिस्टम्स’ की वजह से उन्होंने इसे खतरे के रूप में नहीं देखा था। वैज्ञानिकों ने पाया कि कुछ समय से रियासी फॉल्ट ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है.।जिससे यह संकेत मिल रहा है कि वह जब इस दबाव को छोड़ता है तो आने वाला भूकंप भीषण हो सकता है। आठ या इससे उपर हो सकती है इसकी तीव्रता।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jJzpYI
Comments
Post a Comment