sss

; //]]>

यह शख्स 41 साल तक चूहे खाकर रहा “जिंदा”.. ऐसे पकड़ते थे चूहे !!

इंटरनेट डेस्क। वियतनाम वॉर के दौरान पिता के साथ घर से भागने के बाद 41 साल तक टे ट्रा डिस्ट्रिक्ट के जंगलों में रह रहा रियल लाइफ टॉर्जन हो वान लांग फिर चर्चा में है। हो वान लांग ने बताया कि किस तरह उन्होंने खुद को जिंदा रखने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि जंगल में सिर्फ चूहे खाकर उन्होंने खुद को कैसे जिंदा रखा। 44 साल के लांग ने बताया कि कैसे चूहे पकड़ते थे और कैसे उसे पकाते खाते थे। वियतनाम वॉर के दौरान पिता के साथ घर से भागने के बाद वो करीब 41 साल तक टे ट्रा डिस्ट्रिक्ट के जंगलों में रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लांग के पिता वियतनाम आर्मी में थे।

यह लडक़ी रातों रात बनी “करोड़पति”.. मिल रहे ऐसे Offer !

अपने पिता हो वान थान्ह के साथ वह युद्ध के आखिरी वक्त में अपने गांव से भागे थे। इस जंग के दौरान अमरीका की बमबारी में उन्होंने अपनी मां और दो भाई-बहन को खो दिया था, जिसके बाद उनके पिता ने ये फैसला लिया। तब से ये दोनों बाप-बेटे दुनिया की नजरों से गायब रहे। उन्हें इस बात का डर था कि कहीं क्रॉस फायरिंग में वो मार न दिए जाएं। टार्जन की तरह वो भी ट्री हाउस में रहते थे। साथ ही, जानवरों और पेड़ के छाल से बने कपड़े पहनते थे।

यह है दुनिया का सबसे मोटा परिवार, 3 भाई-बहन का वजन है 907 Kg !

इन्हें पहली बार 2013 में एक लोकल शख्स ने देखा था। इसके बाद से धीरे-धीरे ये समाज का हिस्सा बनने की कोशिश में लगे हैं। अब लांग जंगल के पास ही बने एक मकान में रहते हैं। रिमोट एरियाज में हॉलिडे ऑफर करने वाली डोकास्टावे कंपनी के एमडी अलवारो सेरेजो ने हाल ही में लांग से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि लांग बाहरी दुनिया से बिल्कुल कटे हुए हैं। सिविलाइज्ड दुनिया के बारे में वो उतना ही जानते हैं, जितना उनके पिता ने उन्हें बताई है। अब धीरे-धीरे वो इसमें ढल रहे हैं।

The post यह शख्स 41 साल तक चूहे खाकर रहा “जिंदा”.. ऐसे पकड़ते थे चूहे !! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2BFgU1I

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop