sss

; //]]>

400 साल बाद मैसूर राजघराना हुआ श्राप मुक्त, ऐसे मिली मुक्ति - Khabar NonStop

 

मैसूर। मैसूर राजघराने में 400 सालों बाद एक लड़के ने यानी की राजवंश के उत्तराधिकारी का प्राकृतिक तरीके से जन्म हुआ है। मैसूर के 27वें राजा यदुवीर वाडियार की पत्नी तृषिका सिंह ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। मैसूर के राजा यदुवीर की शादी जून में डुंगरपुर की राजकुमारी तृषिका से हुई थी। करीब 400 सालों से इस राजवंश का श्राप की वजह से स्वाभाविक व प्राकृतिक ढंग से विस्तार नहीं हो रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चा और मां दोनों स्वस्थ है। बच्चे की किलकारी से पूरे राजघराने में उत्सव का माहौल है। 400 साल से इस राजवंश में राजा दत्तक पुत्र ही बनता आ रहा है। राजा-रानी गोद लेकर ही अपना वारिस चुनते हैं। अब तक इस राजघराने में किसी रानी ने भी बेटों को जन्म नहीं दिया है। यहां तक कि खुद यदुवीर वाडियार भी गोद लिए हुए हैं। महारानी प्रमोदा देवी ने अपने पति श्रीकांतदत्त नरसिम्हराज वाडियार की बड़ी बहन के बेटे यदुवीर को गोद लेकर उसे राजा घोषित किया था।

क्या था श्राप ?

दरअसल, यह श्राप 1612 में विजयनगर की तत्कालीन महारानी अलमेलम्मा ने दिया था। इतिहासकारों की मानें तो दक्षिण के सबसे शक्तिशाली विजयनगर साम्राज्य के पतन के बाद वाडियार राजा के आदेश पर विजयनगर की धन संपत्ति लूटी गई थी। उस समय महारानी अलमेलम्मा के पास काफी सोने, चांदी और हीरे- जवाहरात थे। जब वाडियार ने महारानी के पास अपना दूत भेजा तो उन्होंने अपने गहने देने से मना कर दिया लेकिन सिपाहियों ने महारानी से जबरदस्ती सारे गहने छीन लिए। महारानी अलमेलम्मा वाडियार की इस हरकत से काफी नाराज हो गई और उसने वाडियार राजवंश को श्राप दिया कि उनके राजघराने के राजा-रानी की गोद हमेशा सूनी ही रहेगी। श्राप देने के बाद अलमेलम्मा ने कावेरी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तभी से इस राजवंश में किसी भी रानी ने संतान के तौर पर पुत्र को जन्म नहीं दिया था। वाडियार राजवंश ने इस श्राप से मुक्ति के लिए कई प्रयास किए लेकिन सरे प्रयास विफल रहे हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kBFrOu

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop