sss

; //]]>

इंदौर: शिक्षिकाओं ने 4 साल की बच्ची का किया कथित यौन उत्पीड़न - Khabar NonStop

184260-179941-child-abuse

इंदौर। चार वर्षीय बच्ची का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने और उसका वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसका आरोप शहर के एक नामी प्राइवेट स्‍कूल की तीन शिक्षिकाओं पर लगा है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। इनके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी और पोक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि स्‍कूल निदेशक और शिक्षिकाओं ने आरोपों से इंकार किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया

शहर पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान ने बताया है कि तीन शिक्षिकाओं द्वारा छत्रीपुरा इलाके के एक स्कूल में केजी की छात्रा से बेहद अश्लील हरकतें किए जाने की शिकायत आइं है। मामला लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत दर्ज किया गया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि बच्ची ने यह आरोप भी लगाया है कि उसका यौन उत्पीड़न दो शिक्षिकाएं करती थीं, और इसका फोटो या वीडियो एक अन्य शिक्षिका अपने मोबाइल फोन के जरिये बनाती थी।

भोपाल: पीडीएस घोटाले का खुलासा, दर्ज की गई प्राथमिकी

अभिभावकों ने शिक्षकों पर किया हमला

टाइम्‍स ऑफ इंडिया में एक खबर प्रकाशित हुई थी। जिसके अनुसार, पुलिस को बच्‍ची खुद स्‍कूल में उन जगहों पर लेकर गई। जहां-जहां उसका कथित रूप से यौन उत्‍पीड़न किया गया था। और उसने पुलिस को आरोपी शिक्षिकाओं के बारे में बताया। स्‍कूल में इसके बाद काफी हंगामा हो गया। और शिक्षकों पर छात्रों के नाराज अभिभावकों ने हमला करने की कोशिश भी की।

शिक्षिकाओं ने किया आरोपों से इंकार

शिक्षिकाओं ने आरोपों से इंकार कर दिया है। पुलिस को एक शिक्षिका ने बताया है कि, ‘कभी इस बच्‍ची से उसने बात तक नहीं की है, क्‍योंकि उसकी कक्षा को वह पढ़ाती भी नहीं है’। वहीं एक और अन्‍य टीचर ने कहा है कि, ‘इस बच्‍ची से मैं पिछले 15 दिनों से नहीं मिली हूं। डेढ़ से दो साल तक की उम्र के प्‍लेग्रुप स्‍टूडेंट्स को मैं पढ़ाती हूं’।

पुलिस ने देखी सीसीटीवी फुटेज

साथ ही स्‍कूल के निदेशक ने ये भी कहा कि स्‍कूल में ऐसा कुछ नहीं हुआ है इसके लिए मैं पूरी तरह से आश्‍वस्‍त हूं। पुलिस से हम सहयोग कर रहे हैं और हर सीसीटीवी फुटेज उन्‍हें उपलब्‍ध करा दी गई है। परिजनों ने कहा है कि उन्हें बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले कल पता चला। उसने जब अपने निजी अंगों में दर्द की शिकायत की। और स्कूल जाने में आनाकानी की।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2nJ0BuZ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop