अनियंत्रित बोलेरो पलटने से 4 की मौत 6 घायल - Khabar NonStop
देवरिया। देवरिया जनपद में एक घर में खुशिया उस समय मातम में बदल गई। जब बारात से घर वापस जा रहे एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, जिसमें 4 बारातीय की मौत हो गई और 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनका ईलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है।
गाजियाबाद में छठी क्लास के छात्र पर दूसरी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
जानें पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र का भागलपुर मगहरा मार्ग जहा देर रात बारातियो से भरी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गई जिसमें 4 बारातियो की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, बताया जाता है कि मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर के नरियाव से बारात देवरिया आई थी, देर रात घर जाने के लिए बाराती बोलेरो से निकले, तभी ज्यो ही बोलेरो भागलपुर मगहरा मार्ग पहुची अनियंत्रित होकर पलट गई और पेड़ से टकरा गई।
निकाय चुनाव मतदान केंद्र से मिले जले हुए वोटर आईडी
मौकें पर पहुंची पुलिस
इस भयानक एक्सीडेंट में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुची पुलिस ने सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहा उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। वही इतनी बड़ी घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Bxr15f
Comments
Post a Comment