डॉन 3 की स्क्रिप्टिंग पर काम जारी: रितेश सिधवानी
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार रितेश सिधवानी का कहना है कि फिल्म डॉन 3 की शुरूआत बहुत जल्द की जायेगी। रितेश ने फरहान अख्तर के साथ मिलकर अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म डॉन की रीमेक बनाई थी। डॉन की सफलता के बाद डॉन 2 का निर्माण किया गया। अब डॉन 3 बनाये जाने की चर्चा है। डॉन सीरीज की फिल्मों में शाहरूख खान और प्रियंका चोपड़ा ने काम किया है। रितेश ने बताया है कि जल्द ही इसकी शुरुआत होगी और इसकी आधिकारिक घोषणा वह अगले साल ही करेंगे।
रितेश सिधवानी ने कहा है कि हम लोगों ने लंबे समय से इसकी स्क्रिभप्टग का काम जारी रखा है। वजह यह है कि फिल्म की पहली दो सीरीज कामयाब रही हैं। ऐसे में इसका तीसरा हिस्सा भी ऐसा होना चाहिए जो दर्शकों को पसंद आये। यही वजह है कि अब स्क्रिप्ट को लेकर काफी गंभीर हैं इसलिए हमने इतना व$क्त लिया है। अब जल्द ही इसकी घोषणा हम कर देंगे।
The post डॉन 3 की स्क्रिप्टिंग पर काम जारी: रितेश सिधवानी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2l6jQLf
Comments
Post a Comment