सिरफिरे आशिक ने 3 महीने पहले दिया था “लेटर”.. नहीं मानी तो मारी गोली !
इंटरनेट डेस्क। ये दुनिया बहुत बड़ी है इसमें आये दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है जाने इसमें मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने छात्रा को गोली मार दी। गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है मथुरा के रोडवेज कॉलोनी में रहने वाली छात्रा अपने स्कूल के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान थाना हाईवे क्षेत्र में गोवर्धन मार्ग पर उसकी कॉलोनी में रहने वाले एक लड़के ने उसे पीछा करते हुए रोक लिया।
इसके बाद लड़के ने तमंचे से छात्रा को गोली मार दी और भाग गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को गंभीर हालत में एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई।
3 महीने पहले दिया था लेटर
बताया गया है कि लड़की 11वीं की छात्रा है। ये लड़का कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। परिवारीजनों ने बताया कि तीन महीने पहले उसने उनकी बेटीे को एक लेटर दिया था। लड़की ने यह बात अपने घरवालों को बता दी थी। इसके बाद उसके भाई और लड़के में लड़ाई हो गई। इस विवाद के बाद लड़की की मां उसे छोडऩे स्कूल जाती थी। मंगलवार को मां एटा में अपने मायके गई थी। छात्रा अकेले स्कूल जा रही थी। इसी दौरान उस सिरफिरे ने छात्रा को रोक लिया। छात्रा ने विरोध किया तो गोली मार दी।
The post सिरफिरे आशिक ने 3 महीने पहले दिया था “लेटर”.. नहीं मानी तो मारी गोली ! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2C6LvDf
Comments
Post a Comment