फिलीपीन के मॉल में आग, कॉल सेंटर कर्मियों सहित 37 के मरने की आशंका - Khabar NonStop
डेवाओ। फिलीपीन्स के दक्षिणी शहर डेवाओ के एक मॉल में भयंकर आग लगने से करीब 37 लोग मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। उप मेयर पाओलो दुतेर्ते ने मृतकों की संख्या के बारे में अग्नि सुरक्षा ब्यूरो के कमांडर के हवाले से अपनी फेसबुक पोस्ट में यह जानकारी दी है। पाओलो दुतेर्ते राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के बेटे हैं। राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने भी कल रात अपने एक सहयोगी के साथ मॉल का दौरा किया और पीड़ितों के रिश्तेदारों के प्रति संवेदना जाहिर की है।
रहस्यमय तरीके से कपड़ा कारखाने में लगी आग
वहीं, कमांडर ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए कहा कि 37 लोगों के बचने की उम्मीद ‘शून्य’ मात्र है। पुलिस अधिकारी राल्फ कैनोय ने बताया कि चार मंजिला एनसीसीसी मॉल में कल सुबह आग लग गई थी। मॉल की चौथी मंजिल में एक कॉल सेंटर भी है, जो 24 घंटे चलता रहता है। जांचकर्ताओं को आशंका है कि कॉल सेंटर में फंसे सभी लोग मारे गए हों, क्योंकि उन्हें आग लगने के बारे में पता ही नहीं चला हो। बता दें कि, आज तडके सुबह आग सबसे पहले तीसरी मंजिल पर लगी थी। वहां कपड़े, लकड़ी का फर्नीचर और प्लास्टिक के बर्तन थे। इसकी वजह से आग तुरंत ही फैल गई और उस पर काबू पाने में भी काफी समय लगा।
बैंक के बाहर रखे जनरेटर में लगी आग , हुआ धमाका
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BYv37Y
Comments
Post a Comment