जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़ मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 354 और POCSO के तहत FIR - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम फ्लाइट में छेड़-छाड़ का शिकार बनी हैं, उन्होंने इस घटना से जुड़ी एक वीडियो को भी साझा किया है। जिसके बाद अभिनेत्री जायरा वसीम से मिलने और बयान लेने मुंबई पुलिस खुद होटल हयात रीजेंसी पहुंच गयी जहां जायरा रुकी हैं।
क्या है पूरा मामला ?
इस घटना के सामने आने के बाद विस्तारा एयरलाइन्स ने कहा है कि, उन्होंने जायरा से शिकायत दर्ज कराने को कहा था, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था।वहीं, जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़ के मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि, हमने विस्तारा और महाराष्ट्र डीजीपी को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
दीपिका पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, जानें मामला
जायरा का आरोप है कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके ठीक पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत की। उनका ये भी आरोप है कि शिकायत के बाद भी फ्लाइट क्रू ने उनकी कोई मदद नहीं की। बता दें कि तब जायरा दिल्ली से मुंबई जा रही थीं।
मुंबई पहुँचने के बाद जायरा ने एक लाइव वीडियो किया जिसमें उन्होंने रोते हुए अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा, वहां सभी लोग मौजूद थे, लेकिन मेरी किसी ने मदद नहीं की।
FIR दर्ज
इस घटना के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस जायरा वसीम के पास पहुँच गयी। जायर ने आरोपी के खिलाफ FIR मुंबई के सहर पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है। मुंबई पुलिस ने धारा 354 (छेड़छाड़) और POCSO अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की है क्योंकि जायरा माइनर हैं इसलिए ये मामला POCSO अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।
जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में हुई छेड़छाड़
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AqZWod
Comments
Post a Comment