sss

; //]]>

जयपुर: निजी बस के नदी में गिरने से सात महिलाओं सहित 33 लोगों की मौत - Khabar NonStop

diedजयपुर। जयपुर के सवाई माधोपुर जिले के सूरवाल थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना हुई है, बता दें की आज सुबह एक निजी बस के अनियंत्रित होकर सौ फीट से अधिक उंचाई से बनास नदी में गिर जाने से 33 लोगों की मौत हो गई है जबकि छह अन्य घायल हो गये।

चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव सहित 14 अन्य लोग ठहराए गए दोषी

गहरा दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त की है। सूरवाल थानाधिकारी सवाई माधोपुर अनूप कुमार के अनुसार निजी बस सवाई माधोपुर से लालसोट जा रही थी। मृतकों में 22 पुरूष, सात महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। मृतकों में 16 की पहचान हो चुकी है। जिनके नाम हैं-सायरा,ओमप्रकाश, जाकिर,परमानंद महाजन, मुरारी, जाहिदा, गफ्फार, सत्यनारायण,ओम प्रकाश, शाहरूख, रूप सिंह, शेरू, आबिद अली, राजेश, प्रेम देवी और रामप्यारी के रूप में हुई है।

लव जिहाद मामले में दो सगी बहनों के अपरहण से फैली सनसनी

पुलिस के मुताबिक

इनमें से दस शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। मृतकों में बस चालक भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब साढे सात बजे उस समय हुआ जब निजी बस सवाई माधोपुर से लालसोट की ओर जा रही थी। दुर्घटनाग्रस्त बस को बनास नदी से निकाल लिया गया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीण्रों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। मुख्यमंत्री राजे ने अधिकारियों को घायलों के शीघ्र उपचार तथा प्रभावितों एवं उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2plT9XJ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop