भोपाल गैस त्रासदी: 33वीं बरसी पर भोपाल हुआ ग़मगीन, कफन ओढ़कर प्रदर्शन - Khabar NonStop
भोपाल। आज रविवार (3 दिसंबर ) को भोपाल गैस हादसे की 33वीं बरसी है। आज इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को भोपाल समेत पूरा मध्य प्रदेश याद कर रहा है। आज राजभवन के सामने लोगों ने कफ़न ओढ़कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। प्रदेश की राजधानी में आज अजीब सी ख़ामोशी बनी हुई है। पूरे प्रदेश भर में आज भोपाल गैस त्रासदी में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया जायेगा।
मध्यप्रदेश: पुलिस कर्मियों के बीच आत्महत्या में 30% की वृद्धि
सरकारी कार्यक्रम का लोगों ने किया विरोध
भोपाल ग्रुप फॉर इंफॉर्मेशन एंड एक्शन के बैनर तले प्रातः 6 बजे से ही तमाम लोगों ने राजभवन के सामने कफ़न ओढ़कर प्रदर्शन किया। लोग एक संगठन द्वारा आयोजित’रन फॉर रन’ मैराथन का विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है जब आधी राजधानी गम में डूबी हुई है तो उसी दिन ये उत्सव जैसा आयोजन क्यों। इस कार्यक्रम में सरकार की तरफ से भी तमाम लोग शामिल होंगे। लोगों ने सरकार पर उदासीनता दिखाने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जब आधा भोपाल मातम में डूबा है तो इस उत्सव को नहीं मनाया जाना चाहिए।
शिवराज ने पूरे किए 12 साल, बीजेपी ने कहा धन्यवाद, कांग्रेस ने पूछे सवाल
आयोजित होगी प्रार्थना सभा
भोपाल गैस हादसे की 33वीं बरसी पर लोग बरकतउल्ला भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन भी करेंगे। इस प्रार्थना सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मगुरु, धर्मग्रंथों का पाठ पढ़ाएंगे।
वेश्यावृत्ति का केंद्र बनी सोशल नेटवर्किंग साइट्स
प्रदर्शन कर अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि
राजधानी में तमाम अन्य आयोजन भी होंगे। भोपाल ग्रुप फॉर इंफार्मेशन एंड एक्शन द्वारा भारत टॉकीज से साढ़े 11 बजे यूनियन कार्बाइड संयंत्र तक रैली का भी आयोजन होना है। तमाम लोग और संगठन यूनियन कार्बाइड के सामने बनी मूर्ति के के सामने प्रदर्शन कर लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
व्यापम घोटाला: CBI ने 592 अभियुक्तों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BuD3vX
Comments
Post a Comment