sss

; //]]>

वर्ल्ड रिकार्ड ! इस लड़की ने 33 दिनों तक 5000 बिच्छुओं के साथ…..

इंटरनेट डेस्क। ये दुनिया बहुत ही अजीबोगरीब रहस्यों और लोगों से भरी हुई है। इस धरती पर कुछ लोगों की हरकते, कारनामें आदि हमारें लिए बहुत ही चौंकाने वाली होती है। अभी हाल ही में एक महिला ने ऐसा ही कुछ कारनामा दिखाया है, जिसे देखकर सभी चौंक गए। आप देखेंगे तो आप भी घबरा जाएंगे। लोगों की कई तरह की आदत होती हैं जिनसे वे पीछा नहीं छुड़ा सकते।

आज ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके दोस्त कोई और नहीं बल्कि बिच्छू हैं। जी हां, आप भी चौंक गए होंगे। जिन्हें देखकर हम भागने की सोचते हैं उसे कोई कैसे अपना दोस्त बना सकता है, लेकिन यह महिला ऐसा ही कुछ करती है। दरअसल, यह महिला थाईलैंड की रहने वाली है, जो करीब 39 साल की है, यह थाईलैंड की स्कोर्पियन क्वीन कही जाती है।

इन्होंने 33 दिनों तक लगभग 5000 बिच्छुओं के साथ अपना दिन गुजारा है। इसी के साथ उन्होंने अपने मुंह के ऊपर तीन मिनट 28 सेकंड तक जहरीले बिच्छुओं को रखा था,इससे इसने गिनीज बुक में भी नाम दाखिल करा लिया है। बिच्छू के साथ समय बिता कर ही इसने यह वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। इतना ही काफी नहीं है, इसको बिच्छुओं से इतना लगाव है कि यह उन्हें अपने मुंह में भी रख लेती है।

The post वर्ल्ड रिकार्ड ! इस लड़की ने 33 दिनों तक 5000 बिच्छुओं के साथ….. appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AwdBKt

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop