sss

; //]]>

आस्ट्रेलिया 327 रन पर सिमटा, इंग्लैंड की अच्छी शुरआत

खेल डेस्क। इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 327 रन पर समेटने के बाद चौथे एशेज क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में सतर्क शुरआत करते हुए चाय तक एक विकेट पर 72 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से रिकार्ड लगातार 34वें और करियर के 151वें टेस्ट में खेल रहे एलिस्टेयर कुक चाय के समय 37 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जेम्स विंस 17 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। पूर्व कप्तान कुक मौजूदा श्रृंखला की पिछली छह पारियों में सिर्फ 83 रन बना पाए थे लेकिन आज वह लय में दिखे। इंग्लैंड की टीम अब भी आस्ट्रेलिया से 255 रन से पीछे है। इंग्लैंड को एकमात्र झटका नाथन लियोन ने दिया जिन्होंने मार्क स्टोनमैन (15) का अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लपका।

 
Steven Smith is bowled out by Tom Curran, giving England their first wicket of the day

 

इससे पहले आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ लगातार चौथे बाक्सिंग डे में शतक से चूक गए जिसके बाद मेजबान टीम 327 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने अंतिम सात विकेट सिर्फ 67 रन पर हासिल किए। पदार्पण कर रहे टाम कुरेन ने अपना पहला टेस्ट विकेट हासिल करके इंग्लैंड को दिन की पहली सफलता दिलाई। स्मिथ 76 रन के स्कोर पर उनकी शार्ट गेंद पर कड़ा प्रहार करने की कोशिश में इसे विकेटों पर खेल गए।
स्मिथ बाक्सिंग डे 2014 के बाद से मेलबर्न टेस्ट में आउट नहीं हुए थे और एमसीजी की बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर श्रृंखला के तीसरे शतक की ओर बढ़ रहे थे। पिछले तीन बाक्सिंग डे टेस्ट में स्मिथ ने भारत के खिलाफ 192, वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 134 और पाकिस्तान के खिलाफ पिछले साल नाबाद 165 रन बनाए। स्मिथ के नाम मौजूदा श्रृंखला में 125 . 50 की औसत से 502 रन दर्ज हैं। मिशेल मार्श भी नौ रन बनाने के बाद क्रिस वोक्स की बाहर जाती गेंद को विकेटों पर खेल गए जबकि शान मार्श 148 गेंद में 61 रन बनाने के बाद स्टुअर्ट ब्राड की गेंद पर पगबाधा हुए।

 

टिम पेन ने भी 24 रन बनाने के बाद एंडरसन की गेंद को विकेटों पर खेला जबकि बर्ड (04) ब्राड की गेंद पर पगबाधा हुए जिससे आस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट पर 325 रन हो गया। लंच के बाद इंग्लैंड ने दूसरी नयी गेंद ली और पैट कमिंस (04) ने ब्राड की गेंद पर स्लिप में कैच थमा दिया। एंडरसन ने लियोन को खाता खोले बिना पवेलियन भेजकर आस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया। इंग्लैंड की ओर से ब्राड ने 51 रन देर चार विकेट चटकाए जो एक साल से भी अधिक समय में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

 

The post आस्ट्रेलिया 327 रन पर सिमटा, इंग्लैंड की अच्छी शुरआत appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2lilj0t

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop