31 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य धनु राशि में रहेगा और चंद्रमा वृष राशि में रहेगा, इन दोनों को आज रोहिणी नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में…
मेष
अगर आपने कहीं निवेश कर रखा है तो आज लाभ होने की संभावना है, सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा।
वृष
वृष राशि के जातकों को पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।
मिथुन
मिथुन राशि के जातक आज ऑफिस में व्यर्थ विवाद करने से बचें, झगड़ा होने की संभावना है।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, नया प्रोजेक्ट शुरू होने के भी योग बन रहे हैं।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं, ज्यादा कार्य का बोझ अपने सिर पर लेने से बचें।
कन्या
कन्या राशि के जातक आज अपने विरोधियों से परेशान रहेंगे, वहीं व्यवसाय में लाभ होने से मन थोड़ा प्रसन्न रहेगा।
तुला
तुला राशि के जातक आज कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं, पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को आज कोई खास करीबी परेशान कर सकता है, आत्मचिंतन से समस्याओं का हल खोजने का प्रयास करें।
धनु
धनु राशि के जातक लाभ प्राप्त करने के लिए अनुचित तरीकों का प्रयोग न करें, जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, हानि होने की संभावना है।
मकर
मकर राशि के जातकों को ऑफिस में कोई नया चेलेंज मिल सकता है, हर पोजिशन को सूझ-बूझ से हैंडल करें।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को ऑफिस में कार्य बढ़ने से थकान महसूस होगी, काम को अधिक समय देने की जरूरत है।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातक अपनी क्रिएटिविटी को निखारने का प्रयास करें, धन की कमी से कुछ परेशानी हो सकती है।
नोट: आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
The post 31 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2CrwTON
Comments
Post a Comment