जानिए 31 दिसंबर के रोचक इतिहास के बारें में…
नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 31 दिसंबर की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं…
1492- इटली के सिसली क्षेत्र से 100,000 यहूदियों को निकाला गया।
1600- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापनी हुई।
1781- अमेरिका में पहला बैंक‘बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका’खुला।
1802- मराठा शासक पेशवा बाजीराव द्वितीय अंग्रेजों के संरक्षण में आये।
1929- कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई।
1944- अमेरिकी राज्य उताह के ओगडन में रेल दुर्घटना में 48 लोगों की मौत।
1944- द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1949- विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी।
1962- हालैंड ने दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप न्यू गिनी को छोडा।
1964- इंडोनेशिया को संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया।
1983- ब्रुनेई को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1984- राजीव गांधी पहली बार प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष बने।
1999- इंडियन एयरलाइंस के विमान 814 का अपहरण कर अफगानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे ले जाया गया। सात दिन के बाद 190 लोगों की सुरक्षित रिहाई के साथ यह बंधक संकट टला।
2001 – भारत ने पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी; अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति फर्ऩांडों रूआ ने अपने पद इस्तीफ़ा दिया।
2003 – भारत और सार्क के दूसरे देशों के विदेश सचिवों ने शिखर सम्मेलन से पहले वार्ता शुरू की।
2004 – ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।
2005 – सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया।
2007 – म्यांमार की सैन्य सरकार ने सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया।
2008 – ईश्वरदास रोहिणी को दूसरी बार मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई।
2014- चीन के शंघाई शहर में नए साल की पूर्व संध्या पर मची भगदड़ में कम से कम 36 लोग मारे गए और 49 अन्य घायल हो गये।
Source: Google
The post जानिए 31 दिसंबर के रोचक इतिहास के बारें में… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2CqRhQa
Comments
Post a Comment