sss

; //]]>

ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ में छात्रों के रोल के लिए हुए 15000 ऑडिशन

इंटरनेट डेस्क। अभिनेता ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म ‘सुपर 30’ की तैयारियां जोरों पर हैं। इस फिल्म में आनंद कुमार का रोल रितिक रोशन निभाएंगे। इस फिल्म के लिए फिलहाल 30 ऐसे ऐक्टर्स की तलाश की जा रही है, जो ‘सुपर 30’ के 30 छात्र बनेंगे और जिन्हें आनंद बने रितिक आईआईटी-जेईई के लिए कोचिंग देंगे। फिल्म निर्माता विकास बहल और कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबरा ने संभावित अभिनेताओं की सूची को 15,000 से 78 तक सीमित कर दी है और वर्तमान में गणित पर आधारित उनकी आगामी बायोपिक के लिए वह कार्यशालाएं आयोजित कर रहे हैं। इन सभी किशोरों के साथ अलग-अलग वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। इसके बाद इन्हीं में से ‘सुपर 30’ के 30 छात्रों का चयन किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया एक महीने का समय लेगी।

मुकेश ने कहा, “हम 15 से 17 साल की उम्र के बच्चों को लेना चाहते हैं और 15,000 से अधिक ऑडिशन ले चुके हैं। बिहार, वाराणसी, भोपाल, मुंबई और दिल्ली के संभावित कलाकारों को चुनने के कुछ महीने पहले ही इसकी शुरुआत की थी।” चयन की एक श्रृंखला के बाद, हम संख्या को नीचे 400 पर लाये, फिर, 200, 150 और अब, 78 बच्चों, जिनके साथ हम अंतिम 30 के लिए कार्यशालाएं आयोजित कर रहे हैं, जिसे हम एक महीने के समय में अंतिम रूप देने की आशा रखते हैं।”

कहा जा रहा है कि चयन होने के बाद सभी ऐक्टर्स की रितिक रोशन के साथ एक वर्कशॉप भी आयोजित करवाई जाएगी। ऐक्टर्स खोजने के लिए छाबड़ा कई सुदूर आंचलिक इलाकों के अलावा झुग्गियों और समाजसेवी संस्थाओं की शरण में भी गए ताकि उन्हें ‘सुपर 30’ में पढ़ चुके अभावग्रस्त छात्रों जैसे ही नजर आने वाले छात्र मिल सकें। छाबड़ा के खाते में ‘बजरंगी भाईजान’ के लिए हर्षाली मल्होत्रा, दंगल फिल्म की जायरा वसीम और सुहानी भटनागर के अलावा 2011 में आई फिल्म ‘चिल्लर पार्टी’ के लिए नौ बच्चे खोजने की उपलब्धि दर्ज है।

The post ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ में छात्रों के रोल के लिए हुए 15000 ऑडिशन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2Bqp92a

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop