जुड़वा 3 में काम करना चाहती हैं ये एक्ट्रेस
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जुड़वा-3 में काम करना चाहती हैं। डेविड धवन के निर्देशन में बनी जुड़वा की सीक्वल जुड़वा-2 हाल ही में प्रदर्शित हुई है। जुड़वा-2 में वरुण धवन ने मुख्य भूमिका निभाई है। आलिया ने कहा कि कमर्शियल और आर्ट फिल्मों की जो श्रेणी बनी हुई है उस पर उनका विश्वास नहीं है। आलिया का मानना है फिल्में सिर्फ दो तरह की होती हैं एक अच्छी और दूसरी बुरी फिल्म। वह हर तरह की फिल्म में काम करना चाहती हैं। यही वजह है कि उन्होंने निर्देशक डेविड धवन से कई बार‘जुड़वा-3’में काम मांगा है। वह ‘जुड़वा’ के अगले भाग में काम करने के लिए बेताब हैं।
आलिया ने कहा , मैं वरुण को हमेशा कहती रहती हूं कि मैं ‘जुड़वा-3’ में काम करने के लिए मरी जा रही हूं। मैंने डेविड साहब को कहा कि डेविड सर आप ‘जुड़वा-3’ में आप मुझे ले लो। ‘जुड़वा’ जैसी कॉमेडी फिल्म में काम करने की वजह है उसकी खूबसूरत कॉमेडी। दर्शकों को हंसाना आसान काम नहीं है। मैं हॉरर फिल्मों से बहुत डरती हूं इसलिए मैं हॉरर फिल्मों में काम नहीं करना चाहती हूं। मैं जिस फिल्म को देखूंगी ही नहीं, उस फिल्म में काम कैसे कर सकती हूं। वैसे भी लोगों को डराकर उनका मनोरंजन करने की क्या जरूरत है, जब किसी और तरह से दर्शकों को मनोरजन किया जा सकता है।
The post जुड़वा 3 में काम करना चाहती हैं ये एक्ट्रेस appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AwyvZ8
Comments
Post a Comment