sss

; //]]>

सुशील मोदी ढूँढेंगे तेज प्रताप के लिए दुल्हन, रखी 3 शर्तें - Khabar NonStop

Sushil Kumar Modi

 

रविवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी रविवार को वेटनरी कॉलेज मैदान में संपन्न हो गया है। इस शादी में आकर्षण का केंद्र रहे आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जिन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद भी दिया। वहीं, लालू के बेटे तेज प्रताप भले ही शादी में नहीं गए लेकिन उन्होंने मीडिया के जरिये नए जोड़े को शुभकामनाएं भी दी।

लालू यादव ने सुशील मोदी पर ली चुटकी, कहा..

सुशील अंकल ढूंढे दुल्हन

तेज प्रताप से मीडिया ने जब सवाल किया कि अब वो कब शादी करेंगे इस सवाल का तेज प्रताप ने अपनी शादी के बारे में बताते हुए कहा कि, अब उनकी दुल्हन ढूंढने की जिम्मेदारी भी वो सुशील मोदी अंकल पर सौपंते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए दुल्हन ढूंढने की जिम्मेदारी घर के बड़े बुजुर्गों की होती है ऐसे में ये जिम्मेदारी मैं मोदी अंकल पर सौंपता हूं। बिना देर किये तेज प्रताप की इस जिम्मेदारी को सुशील मोदी ने भी स्वीकार भी कर लिया और अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात का जवाब हुए लिखा ‘हां मैं तेज प्रताप के लिए दुल्हन ढूंढुगा लेकिन इसके लिए उन्हें तीन शर्तें माननी होंगी।

क्या है तीन शर्तें ?

सुशील मोदी ने लिखा, पहली शर्त, कि वह अपनी शादी में दहेज नहीं लेंगे, दूसरी शर्त यह कि वह अंगदान करने का संकल्प लें और तीसरी शर्त यह कि वह भविष्य में किसी के भी विवाह में तोड़फोड़ करने की धमकी नहीं देंगे।

सुशील मोदी के बेटे की शादी संपन्न, लालू ने दिया नए जोड़े को आशीर्वाद



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iiQlV1

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop