sss

; //]]>

3 बसें आपस में टकराईं, 50 से ज्यादा छात्र घायल - Khabar NonStop

road accident

विशाखापत्तनम। विशाखापत्तनम में तीन बसें आपस में टकरा गईं। जिस कारण उन में सवार पचास से ज्यादा छात्र घायल हो गए। पुलिस ने बताया है कि विशाखापत्तनम के न्यू पोर्ट पुलिस थानांतर्गत याराडा में यह दुर्घटना हुई है। घायल एक छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। आपको बता दें कि सूत्रों के मुताबिक, अनकापल्ली के एक निजी विद्यालय के कर्मचारी और विद्यालय के दसवीं और इंटरमीडियट के करीब 120 छात्र और याराडा में पिकनिक के लिए गए थे।

ब्रेक फेल होने से हुई दुर्घटना

जब वह वापस लौट रहे थे तब काफिले के आगे चल रही बस के ब्रेक फेल हो गए। जिस कारण वह हिल रोड घाट से टकरा गई। अन्य बसें भी इसके बाद एक दूसरे से टकरा गईं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि किंग जार्ज अस्पताल (केजीएस) में दुर्घटना में घायल दो छात्रों को भर्ती कराया गया है। और अन्य घायलों का उपचार गाजुवाका में चल रहा है।

न्यू पोर्ट पुलिस थाने के निरीक्षक जी सोमासेखरा राव ने बताया है कि घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाने में स्थानीय नागरिकों ने मदद की। साख ही उन्होंने ये भी बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पड़ताल की जा रही है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B6dIfa

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop