यूपी में पेड़ पर लटकी मिली 2 सगी बहनों की लाश
क्राइम डेस्क। यूपी के नोएडा जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब 2 सगी बहनों की लाश पेड़ पर लटकी मिली। इस दिल दहला देने वाली वारदात से पूरा इलाका दहशत में है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल मामला नोएडा के सेक्टर-49 स्थित बरोला गांव का है। जहां की निवासी 2 सगी बहनें लक्ष्मी और निशा अपने परिजनों के साथ रहती थीं। उनका परिवार यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है। मंगलवार की सुबह अचानक परिजनों को स्थानीय लोगों ने खबर दी कि उनकी बेटियों की लाश पेड़ से लटकी मिली है। लटकी लाश देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।
मां ने लगाया नंदोई पर आरोप
वहीं मृतक लड़कियों की मां का आरोप है कि उनकी हत्या कर शव को उनके ही नंदोई (ननद के पति) और उनके भतीजों ने पेड़ से लटका दिया है। मां का आरोप है कि ऋषि, बब्लू, रवि और रोहित नामक रिश्तेदार उनके घर आकर उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे।
प्रथम दृष्टया ये खुदकुशी- पुलिस
वहीं पुलिस का कहना है कि बरौला गांव में दो बहनों के शव मिलने की सूचना पर टीम पहुंची। उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया ये खुदकुशी का मामला लग रहा है। जिसकी जांच की जा रही है
The post यूपी में पेड़ पर लटकी मिली 2 सगी बहनों की लाश appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2C4Hijx
Comments
Post a Comment