sss

; //]]>

28 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन

ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य धनु राशि में रहेगा और चंद्रमा मीन राशि को त्यागकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, इन दोनों को आज अश्विनी नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में…

 

 

मेष

मेष राशि के जातकों का मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेगा, नाजुक संबंधों में संतुलित व्यवहार एवं मधुर वाणी का प्रयोग करें।

 

 

वृष

कोई नई जिज्ञासा वृष राशि के जातकों के मन को अपनी ओर आकर्षित करेगी, भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।

 

 

मिथुन
किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मिथुन राशि के जातकों का मन चिंतित होगा, किसी विद्वान के विचारों से प्रभावित मन में उत्साह का संचार होगा।

 

 

कर्क

कर्क राशि के जातक स्वयं पर भरोसा रख योजनाओं को सुचारु रुप से क्रियान्वित करें, सगे-संबंधों में सरल एवं व्यावहारिक बनने की कोशिश करें।

 

 

सिंह

आज आपका भाग्य आपको मनोवांछित परिणाम हासिल कराने में सहायक रह सकता है, हालांकि व्यावसायिक जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

कन्या

समस्याओं के समाधान हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा, महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।

 

 

तुला

आज आपको कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, इस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा, वहीं जीवन साथी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।

 

 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए क्षमता से परे किसी कार्य की जिम्मेदारी लेना हानिकारक हो सकता है, रोजगार में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।

 

 

धनु

नए समीकरण से कार्य क्षमता बढ़ेगी, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे, जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।

 

 

मकर

कोई नई जिज्ञासा मन को आकर्षित करेगी, भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी, रोजगार क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।

 

 

कुंभ

पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे, नियोजित कार्यकुशलता से प्रगति के लिए आशान्वित होंगे।

 

 

मीन राशि :-

सभी प्रकार के दायित्वों की पूर्ति हेतु संतुलित योजना पर चलें, किसी महत्वपूर्ण निर्णय में संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।

 

नोट: आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।

 

Source: Google

The post 28 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2Dm96iB

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop