28 का लड़का, 80 की लड़की ‘रॉन्ग नंबर’ से शुरू हुई थी इनकी Love story
इंटरनेट डेस्क। ये दुनिया बहुत ही अजीबोगरीब रहस्यों और लोगों से भरी हुई है। इस धरती पर कुछ लोगों की हरकते, कारनामें आदि हमारें लिए बहुत ही चौंकाने वाली होती है। सच्चा प्यार वो ही होता है जिसमें बिना किसी शर्त के किसी से बेपनहा मोहब्बत करें। इंडोनेशिया के सोफियां लोहो डानडेल के साथ भी कुछ एेसा ही है। दरअसल, एक दिन सोफियां के फोन पर रॉन्ग नंबर से कॉल आई। उसे नहीं पता था कि ये कॉल उसकी जिंदगी बदल देगी। फोन पर दूसरी तरफ़ एक महिला की आवाज़ थी, उस आवाज़ में कुछ ऐसा था कि सोफियां उसका कायल हो बैठा। दोनों को एक-दूसरे से बात करना इतना भाया कि बात आगे बढ़ चली। लेकिन इनकी लव स्टाेरी में ट्विस्ट तब अाया, जब वह एक दिन उसके घर चला गया। डोरबेल बजाने पर एक 82 साल की महिला ने दरवाज़ा खोला, जाे मार्था थी।
मार्था की अपनी उम्र छुपाने की बात से पहले तो सोफियां को असहज महसूस हुआ, लेकिन मार्था से मिलने के बाद उसे यकीन हो गया कि उनका प्यार झूठा नहीं है। वह इंडोनेशिया के एक गराज में मेकैनिक का काम करता है और मार्था अकेली रहती है। 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी और उसके दोनों बच्चे काम के चक्कर में देश से बाहर चले गए।
उसकी लाइफ़ में बहुत सालों बाद कोई इंसान आया था। सोफियां ने बिना देर किए मार्था को शादी के लिए प्रोपोज़ किया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। सोफियां को अपने परिवार को मनाने में थोड़ा समय लगा, क्योंकि भारत की तरह ही इंडोनेशिया भी एक कंज़र्वेटिव देश है, लेकिन अब दोनों साथ में बेहद ख़ुश हैं। दोनों के परिवारों ने उन्हें अपना लिया है।
The post 28 का लड़का, 80 की लड़की ‘रॉन्ग नंबर’ से शुरू हुई थी इनकी Love story appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2jvsSUv
Comments
Post a Comment