26 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य धनु राशि में रहेगा और चंद्रमा कुंभ राशि को त्यागकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, इन दोनों को आज उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में……
मेष
मेष राशि के जातकों को प्रयासरत क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा, निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें।
वृष
वृष राशि के जातकों की राजनीतिक क्रिया-कलापों में सक्रियता काफी तेज होगी, नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं।
मिथुन
मिथुन राशि के जातक दूसरों की प्रगति को देखकर दुखी न हों, परिश्रम करें लाभ अवश्य होगा।
कर्क
किसी शुभ सूचना के मिलने से कर्क राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा, परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को आज ऑफिस में अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है, काम के बोझ के कारण थकान भी महसूस होगी।
कन्या
कन्या राशि के जातकों का आज ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
तुला
घर-परिवार में खुशहाली रहने से तुला राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा, किसी मेहमान के आगमन से व्यय होने की संभावना है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक अगर राजनीति से जुड़े हैं तो ऐसे लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं।
धनु
धनु राशि के जातक किसी भी चीज को छोटा न समझें, नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी।
मकर
मकर राशि के जातक ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश मिले, नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी।
कुंभ
कुछ नए पारिवारिक तनावों से कुंभ राशि के जातकों का मन अशान्ति का एहसास करेगा, कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातकों को आज काफी समय से लंबित पड़े कार्य में सफलता मिलेगी।
The post 26 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2l8yO2E
Comments
Post a Comment