बड़ी (दिव्यांग) बहन गोद मे लेकर 2.5 KM पढ़ने जाती है कक्षा 8 की छात्रा - Khabar NonStop
बहराइच।भारत नेपाल सीमा पर स्थित थाना रुपईडीहा अंतर्गत ग्राम निबिहा मे दो बहनों के आपसी प्रेम एवं उनमे से एक दिव्यांग कु0 मनीषा कक्षा-9 को उसकी छोटी बहन कु0 कक्षा-8 द्वारा गोद मे लेकर 2.5 किमी तक पढ़ने के लिये जाने के समाचार से द्रवित होकर पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर जोन की धर्म पत्नी श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल ने बहराइच पुलिस से दिव्यांग बिटिया कु0 मनीषा के बारे में जानकारी करके उसके विद्यालय आने जाने के लिये साईकिल रिक्शा क्रय करके पुलिस अधीक्षक बहराइच के माध्यम से बच्ची के गांव पहुँचाकर नारी सशक्तीकरण की दिशा में लीक से हटकर कार्य किया है।
अनियंत्रित ट्रक ने ली मासूम की जान
पढ़ाई जारी रखने को प्रेरित किया
आज पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर द्वारा स्वयं गांव जाकर दोनों बहिनों व उसके परिवार की हौसलाफजाई की तथा रिक्शा साईकिल के साथ ही स्कूल बैग, स्कूल ड्रेस एवं कपड़े देते हुये आगे पढ़ाई जारी रखने को प्रेरित किया। दोनो बहिनो के ट्यूशन की व्यवस्था करते हुये आगे भी हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र यादव, निरीक्षक रुपईडीहा आलोक राव भी मौजूद रहे।
समीक्षा बैठक में गेम खेलते दिखे अधिकारी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Cs9JrA
Comments
Post a Comment