कुलभूषण जाधव से 25 दिसंबर को मिल सकेंगी उनकी मां और पत्नी - Khabar NonStop
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कुलभूषण से कुलभूषण की पत्नी और माँ जल्द ही मुलकात कर सकेंगी। एक न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से दी है। कुलभूषण की मां और पत्नी कुलभूषण से 25 दिसंबर को मुलाकात कर पाएंगे। कुलभूषण से मिलने के लिए पाकिस्तान सरकार उनकी मां और पत्नी को वीजा देगी।
बता दें कि, कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने कथित जासूसी के मामले में फांसी की सजा सुनाई है। भारत ने कुछ महीने पहले जाधव की मां को मुलाकात के लिए वीजा देने का आग्रह किया था। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने एक बयान में कहा- “पाक सरकार ने कमांडर कुलभूषण जाधव की उनकी पत्नी से मुलाकात कराने का फैसला किया है। यह विशुद्ध तौर पर मानवीय आधार पर लिया गया फैसला है। इस आशय का “नोट वर्बेल″ (अनौचारिक व बगैर हस्ताक्षर का राजनयिक पत्र) शुक्रवार को इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायुक्त को भेजा गया है।” कुलभूषण से उनकी पत्नी की मुलाकात पाकिस्तान की सरजमीं पर कराने की बात भी कही गयी थी। इसके बाद भारत ने कुलभूषण की पत्नी और मां की सुरक्षा की मांग करते हुए सुरक्षा की ‘संपूर्ण गारंटी’ देने की भी मांग की है।
कुलभूषण की मां-पत्नी की सुरक्षा की गारंटी दे पाक :MEA
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Amv5Jo
Comments
Post a Comment