sss

; //]]>

यूपी सरकार ने की छुट्टियों में बड़ी कटौती, अब मिलेंगे सिर्फ 25 गजेटेड अवकाश - Khabar NonStop

yogi adityanath

नई दिल्ली। साल 2018 की सरकारी छुट्टियों को लेकर यूपी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के मुताबिक, अब कर्मचारियों को 44 छुट्टियों की जगह सिर्फ 25 गजेटेड अवकाश मिलेंगे। वहीं आरएस यानि रिस्ट्रिक्टेड अवकाश की संख्या बढ़ाकर 30 कर दी गई है। हालांकि, साल में दो ही आरएच लिए जा सकते हैं। गौरतलब है कि सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को साल 2017 में 44 सार्वजनिक अवकाश और 16 रिस्ट्रिक्टेड अवकाश दिए गए थे।

बल्ड कैंसर पेसेंट के साथ किया गैंगरेप, मदद मांगा तो उसने भी किया रेप

जयंतियों के अवकाश समाप्त

इस साल मार्च में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद महापुरुषों की जयंतियों के अवकाश को समाप्त कर दिया गया था। 2018 में भी जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश में अगले साल मई और जुलाई महीने में रविवार और दूसरे शनिवार ही सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सचिवालय के कर्मचारियों और सरकारी विभागों के प्रमुख कार्यालयों में प्रत्येक शनिवार को छुट्टी होती है।

पहला सार्वजनिक अवकाश 26 जनवरी

पहला सार्वजनिक अवकाश नए आदेश के अनुसार 26 जनवरी को रहेगा। वहीं 25 दिसंबर यानि क्रिसमस के दिन साल का आखिरी अवकाश रहेगा। रामनवमी और रक्षाबंधन का त्योहार साल 2018 में रविवार को है। जिस कारण इनके लिए कोई भी विशेष छुट्टी नहीं रहेगी।

खड़ी टेम्पो में कार ने मारी टक्कर, 1 की मौत 7 घायल

दो अक्टूबर को गांधी जयंती, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, 21 मार्च को मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, चेटीचंद जयंती, परशुराम जयंती, विश्वकर्मा पूजा, चौधरी चरण सिंह जयंती आदि पर रिस्ट्रिक्टेड अवकाश होगा। आदेश के अनुसार डीएम को स्थानीय स्तर पर अधिकतम 3 अवकाश घोषित करने का अधिकार रहेगा।

इन दिनों में रहेंगी छुट्टियां

up-holiday-list-1-2018

up-holiday-list-2-2018up-holiday-list-3-2018

up-holiday-list-4-2018



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iNRGDj

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop