25 साल पुराने भ्रूण से हुआ इस बच्ची का जन्म, बना विश्व रिकॉर्ड - Khabar NonStop
अमेरिका में एक महिला ने 25 साल पुराने पुराने फ्रोजेन एम्ब्रियो से एक स्वस्थ्य बच्ची को सफलतापूर्वक जन्म दिया है। इस बच्ची का जन्म पिछले महीने यूएस नेशनल एम्ब्रियो डोनेशन सेंटर के डायरेक्टर जेफ्री कीनन की मदद से हुआ है जिसका नाम एम्मा रेन गिब्सन है। यह मानव का सबसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा गया भ्रूण था। इससे पहले 20 साल पुराने भ्रूण से बच्चे का जन्म कराया गया था।
एक ही दिन में दौड़ा 110 किलोमीटर, बनाया रिकॉर्ड
25 साल पुराने भ्रूण से हुआ बच्ची का जन्म
दरअसल, यह एम्ब्रियो 14 अक्टूबर 1992 को फ्रीज किया गया था, इसी साल 31 मार्च को इम्प्लांटेशन के लिए पिघलाया गया था। पश्चिम टेनेसी की टीना गिब्सन ने फ्रोजेन भ्रूण से 25 नवंबर को 3.08 किलोग्राम वजनी बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बच्ची की माँ टीना ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ‘मेरी उम्र भी 25 साल ही है। मैं और यह भ्रूण दोस्त हो सकते थे। मुझे बस एक बच्चा चाहिए था। मैं वर्ल्ड रिकार्ड बनने या नहीं बनने की परवाह नहीं करती हूं।’ टीना ने यह भी बताया कि उसकी शादी सात साल पहले हुई थी लेकिम उसके पति सिस्टिक फायब्रोसिस से पीड़ित होने की वजह से बच्चे की चाहत अधूरी थी। इस बीच टीना के पिता ने भ्रूण गोद लेकर उससे बच्चा पैदा करने की सलाह दी। पिता के सलाह के बाद टीना और उसके पति ने अगस्त 2016 में भ्रूण गोद लेने के लिए आवेदन किया। कई जांच के बाद भ्रूण को टीना के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया गया। टीना के अनुसार, प्रत्यारोपण के समय डॉक्टरों ने बताया कि 25 साल पुराने भ्रूण से बच्चा पैदा होने पर यह विश्व रिकॉर्ड हो सकता है। हालांकि, टीना को विश्वरिकॉर्ड बनाने की परवाह नहीं करती बस वो बच्ची के जन्म से बेहद खुश हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप की स्वास्थ्य जांच होगी वाल्टर रीड्स में, रिकॉर्ड होगा सार्वजानिक
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kTfE0J
Comments
Post a Comment