24 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य धनु राशि में रहेगा और चंद्रमा मकर राशि को त्यागकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, इन दोनों को आज शतभिषा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में….
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नौकरी-व्यवसाय के मामले में बहुत शुभ रहेगा, आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं।
वृष
आज आपका रूझान धर्मिक कार्यों की तरफ रहेगा, यदि आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का विचार कर रहे है तो यह समय आपके लिए शुभ है।
मिथुन
व्यवसायी जातकों के लिए आज थोड़ी मुश्किल हो सकती है, धैर्य से काम करें, आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।
कर्क
आज कार्यस्थल पर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करने से आत्मिक शांति मिलेगी।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को आज अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है, सोच समझकर खर्च करें।
कन्या
व्यवसायी जातकों के लिए नई परियोजना को अमल में लाने का यह अच्छा समय हो सकता है, लेकिन किसी भी तरह का सौदा पक्का करने से पहले दस्तावेज़ों की जांच अच्छे से कर लें।
तुला
घर से लेकर दफ्तर तक हर जगह आज एक सकारात्मक ऊर्जा अपने आस-पास महसूस कर सकते हैं।
वृश्चिक
आज आप अपने खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास स्वच्छता का भी ध्यान रखें।
धनु
आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें।
मकर
यदि आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को आज कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि :-
करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है।
नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 24 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ppm0um
Comments
Post a Comment