सरोजनी नगर मार्केट की 24 घंटे होगी निगरानी, NGT का निर्देश - Khabar NonStop
दिल्ली। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली के सरोजिनी नगर बाजार की 24 घंटे निगरानी करने का आदेश दिया है। NGT ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) से कहा कि, 24 घंटे निगरानी कर यह सुनिश्चित किया जाये कि सड़क पर कोई गाड़ी पार्क न हो। यह आदेश NGT के अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार और उनकी अध्यक्षता वाली पीठ ने दिया। न्यायमूर्ति ने यातायात पुलिस को इस मार्किट में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का भी आदेश दिया।
दिल्ली: कनॉट प्लेस में दिनदहाड़े महिला को देखकर किया हस्तमैथुन
रात में यातायात पुलिस की होगी तैनाती
NGT के अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘आप (यातायात पुलिस) रात में भी बल की तैनाती करें ताकि लोग सड़क पर अपनी गाड़ियां पार्क नहीं कर सकें।’’ एनडीएमसी की तरफ से अधिवक्ता साक्षी पोपली ने कहा कि दिन में लोग पार्किंग में अपनी गाड़ी पार्क करते हैं लेकिन दुकानदार लोग रात में सड़कों पर अपनी गाड़ी पार्क कर देते हैं।
दिल्ली: तीन बच्चों ने शादी-समारोहों में आतिशबाजी रोकने के लिए दायर की याचिका
दुकानदार नही ले रहे पास
उन्होनें पीठ से बताया कि स्थानीय दुकानदार भी एनडीएमसी की सहायता नहीं कर रहे हैं। दुकानदार मल्टी लेवल पार्किंग के लिए पास नहीं खरीद रहे हैं। यह पास तकरीबन 2000 रूपए का है। दिल्ली यातायात पुलिस के वकील तरूणवीर सिंह खेहर ने जानकारी देते हुए एनजीसीटी से बताया कि यातायात पुलिस ने अब तक 11,500 गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
मेट्रो केवल अमीरों के लिए? मेट्रो से दूर होता समाज का एक तबका
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2nvEHv4
Comments
Post a Comment