sss

; //]]>

24 घंटे में दो महिलाओं ने दिया सात बच्चों को जन्म - Khabar NonStop

womenमुरैना। मुरैना के जिला अस्पताल में एक ऐसा संयोग बन गया जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। पिछले दो दिनों में दो महिलाओं ने तीन और चार बच्चों को जन्म दिया। दोनों मामलों में बच्चों का जेंडर एक ही है।

नगरपालिका के जलकल विभाग के गोदाम में लगी आग

डॉ. ज्योति बिंदल का कहना

कमला राजा अस्पताल की गायनिक विभाग की प्रमुख डॉ. ज्योति बिंदल के ने कहा यह असामान्य घटना है। वहीं मुरार अस्पताल की गायनिक प्रभारी डॉ. साधना शिवहरे के मुताबिक, जिन महिलाओं को लंबे समय तक बच्चे नहीं होते, वे अक्सर दवाइयां लेती हैं। इससे एक से अधिक बच्चे होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि सभी एक ही जेंडर के हों, यह चौंकाने वाली बात है।

यह था आश्चर्यजनक 

चार बेटियां सपना ने शनिवार शाम चार बेटियों को जन्म दिया। उसे पहले दो बेटियां हैं। एक सात साल की, दूसरी दो साल की। मजदूरी करने वाले पति अमर सिंह राठौर ने बताया कि सोनोग्राफी से पता चला था कि गर्भ में चार बच्चे हैं।

हॉस्पिटल में महिला की संदिग्ध परिस्तिथयों में मौत

तीन बेटों को जन्म दिया

तीन बेटे उसी अस्पताल में रविवार सुबह गिरिजा पति सूर्यभान जादौन (किशोरगढ़, सबलगढ़) ने तीन बेटों को जन्म दिया। यह उसका पहला प्रसव था। जिला अस्पताल के डॉ. बनवारीलाल गोयल के अनुसार बच्चों का वजन सामान्य (2.5 किलो) से कम है, इसलिए सभी को एसएनसीयू में भर्ती किया गया है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j8RuPb

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop