जानिए 23 दिसंबर के रोचक इतिहास के बारें में…
रोचक डेस्क। भारत और विश्व के इतिहास में 23 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं…
1672 – खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह‘रिया’की खोज की।
1899 – प्रसिद्ध लेखक, साहित्यकार रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म।
1901 – शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया।
1912 – नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के लिये वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।
1914 – पहले विश्वयुद्ध के दौरान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
1921 – विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
1922 – बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।
1926 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी श्रद्धानन्द का निधन।
1968 – मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट‘मेनका’का सफल प्रक्षेपण।
1976 – सर शिवसागर रामगुलाम द्वारा मॉरिशस में मिली जुली सरकार का गठन।
1995 – हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 360 लोगों की मौत।
2000 – न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट का .खतिाब जीता।
2004 – पूर्व प्रधानमंत्री पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का निधन।
2005 – वामपंथी विरोधी लेक काकभजस्की ने पौलैंड के राष्ट्रपति का पद भार ग्रहण किया।
2008- सॉफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।
Source: Google
The post जानिए 23 दिसंबर के रोचक इतिहास के बारें में… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2kFKvi3
Comments
Post a Comment