बुलन्दशहर में 232 अमान्य स्कूलों की रिपोर्ट सूची - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। यूपी की सत्ता पर काबिज़ होते ही सीएम योगी ने यूपी में निजी स्कूलों की मनमानी और गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने का आदेश दिया था, और बुलन्दशहर बीएसए ने भी बुलन्दशहर में 232 अमान्य स्कूलों की रिपोर्ट, शासन को भेजी थी, लेकिन बुलन्दशहर में आज भी अमान्य स्कूल बदस्तूर धड़ल्ले से चल रहे हैं।
बहराइच: शातिर चोरों संंग आठ लाख बरामद
जानें पूरा मामला
बुलन्दशहर में गैर मान्यता प्राप्त स्कूल कैसे धड़ल्ले से चल रहे हैं इसका खुलासा इस बात से होता है कि बुलन्दशहर से सीएम पोर्टल पर एक महीने में अमान्य स्कूलों की 50 से ज़्यादा शिकायत की जा चुकी हैं, आपको बता दें कि इससे पहले भी बुलन्दशहर बीएसए ऑफिस से बुलन्दशहर में चल रहे अमान्य स्कूलों की सूची तैयार की गई थी, जिसमे खुलासा हो सका था, कि बुलन्दशहर में 232 ऐसे स्कूल हैं। जो मासूमों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
युवतियों से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
फ़र्ज़ी स्कूलों की सूची
232 फ़र्ज़ी स्कूलों की सूची बुलन्दशहर से शासन को भेजी गई थी जबकि स्कूलों को भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन नोटिस मिलने के बाद भी आज भी अमान्य स्कूल बदस्तूर धड़ल्ले से चल रहे हैं, जिसकी 50 से ज़्यादा शिकायत सीएम पोर्टल पर की जा चुकी हैं, लेकिन प्रशासन आज भी अमान्य स्कूलों पर कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही करता नजर आ रहा है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Au9oG5
Comments
Post a Comment