22 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य धनु राशि में रहेगा और चंद्रमामकर राशि में रहेगा, इन दोनों को आज श्रवण नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में…
मेष
मेष राशि के जातकों को नौकरी व्यवसाय में संघर्ष का सामना करना होगा, वहीं इन मामलों में आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा।
वृष
वृष राशि के जातकों को धन का नुकसान हो सकता है, धोखा भी मिल सकता है सजग रहें। अपनी आय को बढ़ाने में सफल होंगे परिश्रम काफी करना होगा।
मिथुन
आप अपनी मेहनत से आय के साधन में वृद्धि करने में सफल होंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं।
कर्क
आप अपनी योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे, धार्मिक भावना एवं आस्था बढ़ेगी। जिससे पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में आप सक्रिय रह सकते हैं।
सिंह
आपको अनावश्यक भाग दौड़ और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
कन्या
आप नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, किए गए कार्य में आपको सफलता भी मिलेगी।
तुला
आज अनावश्यक भाग-दौड़ और खर्च में वृद्धि होगी, नौकरी करने वालों के मन में नौकरी बदलने का विचार आ सकता है।
वृश्चिक
आज आपके मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। जहां आय में वृद्धि होने का संयोग बन रहा है वहीं शुभ कार्यों में खर्च भी होंगे।
धनु
आज आप नौकरी व्यवसाय में लाभ की बहुत अपेक्षा न करें, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
मकर
आज आपको स्वास्थ्य संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है, धन के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी।
कुंभ
आज आपके खर्चे बढ़ेंगे और आपको लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि :-
आज आपको संघर्ष तो करना होगा लेकिन उन्नति एवं लाभ भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना होगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।
नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 22 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2kUbghW
Comments
Post a Comment