sss

; //]]>

उस्मानिया यूनिवर्सिटी: पोस्ट ग्रेजुएट छात्र ने की खुदकुशी, छात्रों ने किया बवाल, 22 गिरफ्तार - Khabar NonStop

osmania university

हैदराबाद। तेलंगाना में उस्मानिया विश्वविद्यालय के 21 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट छात्र ने खुदखुशी कर ली है। जिसका नाम ई मुरली बताया जा रहा है। ये मामला तूल पकड़ता ही जा रहा है। इस मामले को लेकर रविवार शाम कैंपस में हिंसा हुई। जिसके बाद 22 छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को इनमें से 9 छात्रों को नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया। और चेतावनी देकर अन्य छात्रों को छोड़ दिया गया।

12 घंटे तक चला उपद्रव

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रों ने बवाल के दौरान जमकर नारेबाजी की। और कई सीसीटीवी कैमरे को नुकसान भी पहुंचाया। करीब 12 घंटे तक यह उपद्रव चला। यूनिवर्सिटी में छात्रों ने कई फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं मुरली के शव का पोस्टमॉर्टम भी इन छात्रों ने नहीं होने दिया।

पीएम मोदी: राजनीतिक आधार पर केंद्र राज्यों के साथ भेदभाव नहीं करेगा

छात्रों पर लाठीचार्ज

अधिकारी अशोक रेड्डी जो कि जांच से जुड़े हैं, ने बताया कि, ‘छात्र हिंसा के दौरान छात्रावास की छत पर चढ़ गए। और कुर्सियां और टेबल हमारे अधिकारियों पर फेंकने लगे। कुछ पुलिसकर्मी इस दौरान जख्मी भी हो गए। स्थिति अनियंत्रित होने पर हमने छात्रावास के अंदर जाने का फैसला किया। और कुछ छात्रों पर लाठीचार्ज भी करना पडा।’

प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख आगे बढ़ाई

कोई भी अनहोनी न हो। पुलिस ने इससे बचने के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस में सुरक्षा कड़ी कर दी है। यूनिवर्सिटी ने तेलंगाना अनइंप्लॉइड जॉइंट ऐक्शन कमिटी के बंद को देखते हुए क्लास सस्पेंड कर दिया है। और साथ ही प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है।

बेरोजगारी के कारण दी जान

गौरतलब है कि रविवार को मुरली ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इसके पीछे का कारण नौकरी न मिलना माना जा रहा है। मुरली मनेरू हॉस्टल में रहता था।  वह वहां से शनिवार रात से लापता था। उसके दोस्तों ने जब उसको ढूंढना शुरू किया। तो रविवार को उसका शव हॉस्टल के बाथरूम में लटकता पाया गया।

मानवता रॉय ने कहा

विश्वविद्यालय की जॉइंट ऐक्शन कमिटी के अध्यक्ष मानवता रॉय ने कहा है कि उन्हें यह शक है कि बेरोजगारी के कारण छात्र ने अपनी जान दी। नौकरियां निकालने में तेलंगाना सरकार ने देरी की है। जिसकी कारण तनाव की वजह से छात्र ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने परिवार के लिए राज्य सरकार से 50 लाख रुपये की मदद की मांग भी की है।

एक नोट मिला

पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। एक नोट पुलिस को मिला, जिसमें मुरली ने ये लिखा था कि वह अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख सकता। साथ साथ उसने ये भी लिखा कि, ‘परीक्षाएं आने वाली हैं मुझे डर है कि मैं फेल हो जाऊंगा। मैं कभी परीक्षाओं में फेल नहीं होना चाहता। इसलिए अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला मैंने लिया है।’ उसने आगे नोट अपने भाई से कहा कि मां को न छोड़े और उनका ध्यान रखे।

GES 2017: हरे रंग की ड्रेस में छाई इवांका, मोदी ने गिफ्ट किया खास तोहफा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AYPWSY

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop