21 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य धनु राशि में रहेगा और चंद्रमा धनु राशि को त्यागकर मकर राशि में प्रवेश करेगा, इन दोनों को आज उत्तराषाढ़ नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में…
मेष
ऑफिस में विरोधी षड्यंत्र रचेंगे, अनावश्यक खर्चा होने से तनाव महसूस करेंगे।
वृष
असरदार लोगों का साथ मिलने से प्रसन्न रहेंगे वहीं ज्यादा सोच विचार के चलते मुनाफे में कमी आएगी।
मिथुन
किसी मांगलिक कार्य में जाने के योग बन रहे हैं, टीमवर्क से लाभ मिलेगा।
कर्क
इस राशि के जातकों को अपने निकटतम रिश्तों को सुधारना होग, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है।
सिंह
आपके द्वारा किए गए कठिन परिश्रम का आपको फल मिलेगा, लेन-देन के कारण टेंशन हो सकती है।
कन्या
जीवन नया मोड़ लेगा, फोन पर जरूरी खबर मिलने पर यात्रा होगी। प्रोपर्टी में इनवेस्ट करते समय सावधानी बरतें।
तुला
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का हल निकलेगा, खास परिचित व्यक्ति से व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है।
वृश्चिक
अच्छे व्यवहार से नए मित्र बनेंगे, नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे।
धनु
अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलने से लाभ होगा, हेल्थ की चिंता रहेगी।
मकर
मकर राशि के जातक सूझ-बूझ से मामलों को सुलझाने का प्रयास करें, मामले जल्द सुलझेंगे।
कुंभ
ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बटाएंगे, असरदार लोगों के अनुभव का लाभ मिलेगा।
मीन राशि :-
इस राशि के जातकों का दिन मौज-मस्ती में परिवार संग व्यतीत होगा, पूरे दिन व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे।
नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 21 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2p2NjKJ
Comments
Post a Comment