भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 215 रन पर समेटा - Khabar NonStop
विशाखापट्टनम। आज भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी और तीसरा वनडे मैच रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.5 ओवर में 215 रन ही बना पाई।
दरअसल, भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम आज यहां तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका टीम को 44.5 ओवर में 215 रन पर आउट करने में कामयाब हो गई। श्रीलंका के लिए उपुल थरंगा ने 82 गेंदों पर 95 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद श्रीलंका लगातार विकेट गंवाती रही और 215 रन पर सिमट गई। भारत के लिए चहल और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
बता दें कि, धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत को हराया था तो वहीं, मोहाली में खेले गए दूसरे वनडे मैच में रोहित के तीसरे दोहरे शतक के दम पर भारत ने मेहमानों को पटखनी देते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी। अब दोनों ही टीमें सीरिज पर कब्जा करने के लिए जीत के इरादे से मैदान में उतर चुकी हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Cr1pHt
Comments
Post a Comment