sss

; //]]>

ये है भारत के टॉप टी20 गेंदबाज, जानिए इनकी खासियत

खेल डेस्क: टी20 क्रिकेट सिर्फ विस्फोटक व आतिशीपारी के कारण ही नहीं जीता जा सकता है। अच्छी गेंदबाजी भी इसे जितने के लिए करनी पड़ती है। भारतीय टीम भी इस छोटे फॉर्मेट टी20 में विश्व की सबसे सफल टीमों में से एक है। आजकल इस छोटे फॉर्मेट को सभी उम्र के लोग पसंद करते है। इस छोटे फॉर्मेट के सबसे टॉप गेंदबाजों के बारे में आइए जानते है।

आशीष नेहरा
आशीष नेहरा भारतीय टीम को कई बार अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच जिताएं है। लेकिन हाल ही में आशीष नेहरा क्रिकेट से संन्यास ले चुके है। आशीष नेहरा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। नेहरा ने टी20 के 27 मैचों में 22.29 के औसत से 34 विकेट लिए हैं वहीं उनकी इकोनॉमी 7.73 की रही है।

रवींद्र जडेजा
भारतीय टीम के लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 40 मैचों में 31 विकेट लिए हैं। उनका औसत 31.70 का रहा है, वहीं इकोनॉमी 7.27 की रही है। रवीन्द्र जडेजा टीम में एक आॅलराउंडर की भूमिका निभाते है।

रविचंद्रन अश्विन
भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों हैं। आर अश्विन ने अपने टी20 करियर में 46 मैचों में 52 विकेट लिए हैं। इस दौरान अश्विन का औसत 22.94 और इकोनॉमी 18.65 का रहा। इस छोटे फॉर्मेट में भारत का यह गेंदबाज टॉप पर है।

जसप्रीत बुमराह
भारतीय टीम युवा क्रिकेटर व यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह टी20 इंटरनेशनल में अपने करियर में 31 मैचों में 40 विकेट लिए हैं। उनका औसत 18.65 का रहा, वहीं इकोनॉमी 6.71 की रही है। टी20 गेंदबाजों में सबसे अच्छा औसत और सबसे बेहतरीन इकॉनॉमी जसप्रीत बुमराह के पास ही है।

The post ये है भारत के टॉप टी20 गेंदबाज, जानिए इनकी खासियत appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2BVhVAB

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop