sss

; //]]>

वेस्टइंडीज का ये तूफानी बल्लेबाज निजी कारणों से टी20 मैचों से हटा

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड दौरे पर आज वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा जब शीर्ष आलराउंडर कीरोन पोलार्ड निजी कारणों से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से हट गए। टीम अधिकारियों ने पोलार्ड के बाहर होने की पुष्टि की। इससे पहले चोटिल होने के कारण रोन्सफोर्ड बीटन को भी टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा था। वेस्टइंडीज की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर कोई जीत दर्ज नहीं कर पाई है। टीम ने दोनों टेस्ट चार दिन के भीतर गंवाए जबकि तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज भी मेजबान टीम ने आसानी से 3-0 से जीत ली।

 

 

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बयान में कहा, बायें हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायेर कीरोन पोलार्ड की जगह लेंगे जो निजी कारणों से अनुपलब्ध हैं। उन्होंने कहा, बायें हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल तेज गेंदबाज रोन्सफोर्ड बीटन की जगह लेंगे जिन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के कारण स्वदेश लौटना पड़ रहा है।

The post वेस्टइंडीज का ये तूफानी बल्लेबाज निजी कारणों से टी20 मैचों से हटा appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2Ce73jH

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop