sss

; //]]>

जानिए 20 दिसंबर के रोचक इतिहास के बारें में…

रोचक डेस्क। भारत और विश्व के इतिहास में 20 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं…

 
1757…. लार्ड क्लाइव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।

 
1780…. ब्रिटेन ने हालैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

 
1830…. ब्रिटेन, फ्रांस, आस्ट्रिया और रूस ने बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।

 
1919…. अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने आव्रजन पर रोक लगायी।

 
1924…. जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई।

 
1951…. ब्रिटेन के बीच समझौते के बाद ओमान स्वतंत्र हुआ।

 

 

Image result for भारतीय गोल्फ संघ

 
1955…. भारतीय गोल्फ संघ का गठन।

 
1956….अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बसों में होने वाले रंगभेद पर रोक लगायी जाए।

 
1959…. भारतीय गेंदबाज जासू पटेल ने कानपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन देकर नौ विकेट लिए।

 
1963….जर्मनी में बर्लिन की दीवार को पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोला गया।

 
1973…. स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।

 
1976…. इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन ने इस्तीफा दिया।

 
1988…. भारतीय संसद ने 62वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल की।

 

 

Image result for india vs pakistan flag

 
1990…. भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमले नहीं करने पर सहमत हुए।

 
1993…. भारत और यूरोपीय संघ के बीच ब्रसेल्स में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

 
1999…. पुर्तगाल ने मकाओ क्षेत्र को चीन को सौंपा।

 
2007… पाकिस्तान की संघीय शरियत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।

 

Source: Google

The post जानिए 20 दिसंबर के रोचक इतिहास के बारें में… appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2B0z5eE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop