sss

; //]]>

रोहित ने पहले ट्वेंटी-20 मैच के बाद चहल-कुलदीप की जमकर की तारीफ

स्पोर्ट डेस्क: पहले ट्वेंटी-20 मैच में श्रीलंका को 93 रन से रौंदने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जीत के बाद स्पिन गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने ओपनर लोकेश राहुल (61), महेंद्र भसह धोनी (नाबाद 39) और मनीष पांडे (नाबाद 32) के हरफनमौला प्रदर्शन के बाद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (23 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका को यहां बुधवार को पहले ट्वेंटी-20 मैच में 93 रन से हराकर तीन मैचों की ट्वेंटी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी।

रोहित ने मैच के बाद कहा, चहल और कुलदीप बीच के ओवरों में विकेट लेने के हमारे प्रमुख विकल्प हैं। उन्हें पता है कि टीम उनसे क्या चाहती है और वह उसी के अनुसार अपना प्रदर्शन करते हैं। वे हमारे लिए कितने अच्छे हैं इसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। कप्तान ने गेंदबाजों के अलावा बल्लेबाजों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, राहुल ने उपरी क्रम में अच्छी बल्लेबाजी की और फिर धोनी तथा मनीष पांडे ने शानदार अंत किया। धोनी को नंबर चार पर उतारने का हमें फायदा मिला। उन्होंने हमारे लिए कई मैच जीते हैं और मुझे लगता है कि नंबर चार उनके लिए उपर्युक्त हैं।

The post रोहित ने पहले ट्वेंटी-20 मैच के बाद चहल-कुलदीप की जमकर की तारीफ appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2BcIakQ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop